Categories: हिमाचल

108 कर्मचारियों पर चला होईकोर्ट का डंडा, ड्यूटी पर तुरंत वापस लौटने के दिए आदेश

<p>108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। हाइकोर्ट ने प्रदेश में इमरजेंसी सेवा को देखते हुए कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से ड्राइवरों औऱ टेक्नीशियनों को काम पर लौटने के आदेश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और संदीप शर्मा की खंडपीठ ने साफ किया कि कर्मचारियों को ये फैसला बिल्कुल ग़लत है।</p>

<p>कोर्ट का कहना है कि जीवीके इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट को विशेषता 108 एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को उपलब्ध करवाने हेतु तैनात किया गया है। हड़ताल के दौरान दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। अगर ड्राइवरों और टेक्नीशियनों की मांगों को नहीं माना जाता है तो उसके लिए हड़ताल के अलावा कानून ने उनके लिये दूसरे विकल्प निर्धारित किए हैं।</p>

<p>महाधिवक्ता की ओर से न्यायालय को बताया गया कि इन लोगों के खिलाफ सरकार द्वारा पहले ही ऐस्मा लगा दिया गया है और फिर भी ये लोग हड़ताल पर चले गए है। न्यायालय ने आदेश दिए कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए जो लोग हड़ताल पर चले गए हैं । कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन सभी लोगों के खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाएगा जो लोग न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करेंगे। मामले पर सुनवाई गुरुवार को होगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

3 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

3 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

10 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

10 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

10 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

10 hours ago