Follow Us:

ब्रेकिंग: कसौली गोलीकांड का मुख्य आरोपी विजय मथुरा से ग़िरफ्तार

पी. चंद |

कसौली गोलीकांड के मुख्य आरोपी विजय कुमार को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से ग़िरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से हिमाचल पुलिस ने आरोपी विजय को पकड़ा है और अब जल्द ही उसे हिमाचल लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि कसौली में अवैध निर्माण गिराने आई TCP की टीम पर होटल मालिक ने गोलियां बरसाई, जिसमें एक महिला अधिकारी शशिबाला की मौत हो गई, जबकि एक अधिकारी घायल है। घटना के बाद से आरोपी विजय फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने आज गुरुवार को मथुरा से ग़िरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहले ही कानून व्यवस्था पर सरकार को लताड़ लगा चुका है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने काम में तेजी दिखाई है।