हिमाचल

हिमाचल में क्यों दरक रहे पहाड़ ? सरकारी योजनाओं का बेहिसाब कार्य बड़ी वजह !

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और पहाड़ों के दरकने और गिरने की घटनाएं इतनी ज्यादा क्यों हो रही हैं? हालिया दिनों में हिमालय क्षेत्र में पहाड़ दरकने की कई रिपोर्ट्स आई हैं। हिमाचल में भूस्खलन की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है? इसे लेकर वैज्ञानिकों का क्या मानना है? हम आपको बताते हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार इसकी वजह संवेदशनशील हिमालयी इलाकों में इंसानों की गतिविधियों का बढ़ना है। हिमाचल के पहाड़ उम्र के हिसाब से युवा हैं। ये अभी मजबूत हो रहे हैं। ऐसे में इन पर हो रहे विकास कार्यों की वजह से दरारें पड़ती हैं, जिससे पहाड़ों का भार संतुलन बिगड़ता है। बारिश के मौसम और बारिश के बाद इनकी नींव कमजोर होकर गिरने लगती है।

हाइड्रोपावर प्रॉजेक्ट्स, सुरंगों और सड़कों के निर्माण के लिए तेज विस्फोट, ड्रिलिंग आदि से पैदा होने वाला कंपन इन पहाड़ों की ऊपरी सतह और पत्थरों को हिला देता है। इतना ही नहीं सड़कों के निर्माण के समय उच्च गुणवत्ता की दीवारें नहीं बनाई जाती। ना ही पत्थरों को रोकने के लिए मजबूत जाल बिछाए जाते हैं। कम से कम इनके सहारे हादसे की तीव्रता को कम किया जा सकता है।

नासा की फरवरी 2020 की एक स्टडी बताती है कि हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और जलवायु परिवर्तन क्षेत्र में भूस्खलन में बढ़ोतरी का कारण बन सकती है। स्टडी टीम को पता चला था कि तापमान में हो रही बढ़ोतरी से चीन और नेपाल के बॉर्डर इलाके में भूस्खलन की गतिविधि बढ़ सकती है। क्षेत्र में विशेष रूप से ग्लेशियर और ग्लेशियल झील वाले क्षेत्र में अधिक लैंडस्लाइड होने से बाढ़ जैसी आपदा आ सकती है और इसका असर सैकड़ों किलोमीटर दूर पड़ सकता है।

इस स्टडी में पिछले कई सालों के डेटा को समझकर लैंडस्लाइड्स के रुझानों का आंकलन किया गया है। स्टडी में बताया गया है कि भविष्य में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है क्योंकि जलवायु गर्म होती जा रही है। स्टडी में इस बात पर जोर दिया गया है कि चीन और नेपाल के बॉर्डर इलाके में लैंडस्लाइड्स में 30 से 70 फीसद तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

हकीकत तो ये है कि हिमालयी क्षेत्र में भूस्खलन की घटना अब रोजमर्रा की बात हो चुकी है। सामाजिक एवं पर्यावरणीय दुष्परिणामों की चिंता किये बगैर तीव्र गति से सड़क निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य संपन्न किया जा रहा है। डायनामाइट के बार-बार इस्तेमाल, गलत तरीके से ढलान की कटाई और अंधाधुंध तरीके से मलबे के निस्तारण ने एक ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दी है जो लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रही है। अब सवाल ये है कि क्या विकास कार्यों के नाम पर पर्यावरण से खिलवाड़ किया जा रहा है ? अगर ऐसा है तो सरकारों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

7 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

8 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

8 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

8 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

9 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

9 hours ago