Follow Us:

हिमाचल मंडी जनकल्याण सभा दिल्ली भी आई बाढ़ पीड़ितों की मदद को

डेस्क |

दिल्ली स्थित हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा भी मंडी के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है। बाढ़ प्रभावितों को वितीय मदद देने के लिए रविवार को मंडी में एक आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12 बजे से सौली खड्ड स्थित ब्लैक पीपर रेस्तरां में होगा।

कार्यक्रम का समन्वयक मंडी नगर निगम के पड्डल वार्ड के पार्षद सोमेश उपाध्याय होंगे। इस मौके पर बारिश बाढ़ प्रभावित परिवारों को मदद दी जाएगी। किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले हिमाचल व मंडी के लोग हमेशा अपनी जन्म भूमि के प्रति संवेदनशील रहते हैं और विपदा की इस घड़ी में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यह आयोजन कर रहे हैं।