हिमाचल

हिमाचल: मनरेगा मजदूरों को 3 महीने से नहीं मिला दिहाड़ी का पैसा, केंद्र ने रोका बजट

प्रदेश सरकार ने मनरेगा मजदूरों से काम तो करवा लिया लेकिन अब उनको काम का मेहनताना नहीं दिया जा रहा। मनरेगा मजदूरों को करीब 3 महीने से उनकी दिहाड़ी का पैसा नहीं मिल पाया है। खबर है कि केंद्र सरकार ने करीब 200 करोड़ रूपये का बजट रोक रखा है। जिस कारण से मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी के अलावा मटीरियल का भी भुगतान नहीं हो पाया है।

दिहाड़ी का पैसा न मिलने से महंगाई के इस दौर में मनरेगा मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मनरेगा एक्ट के अनुसार मजदूरों को 15 दिन के भीतर उनकी दिहाड़ी का भुगतान करना होदा है। अगर 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं होता है तो बाद में ब्याज सहित पैसा देना होता है। ऐसे में प्रदेश सरकार को भी मनरेगा मजदूरों के खाते में ब्याज सहित उनकी दिहाड़ी देनी होगी।

उधर, इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने कहा कि राज्य में इस बार लक्ष्य से अधिक काम हुआ है। इस कारण निर्धारित से अधिक बजट खर्च हो रहा है। जिसके चलते मनरेगा मजदूरों का भुगतान लेट हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया है। जल्द ही इस समस्या का सामाधान होने की उम्मीद है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago