Follow Us:

हिमाचल: आउटसोर्स कर्मियों को जल्द मिल सकता है स्थाई नीति का तोहफा, सरकार ने मांगा ब्योरा

डेस्क |

चुनावी साल में जयराम सरकार प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मिचारियों को स्थाई नीति का तोहफा दे सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने कवायद तेज कर दी है। हिमाचल में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पांच दिन में साल 2000 से 31 मार्च 2022 तक डाइंग कैडर घोषित किए गए पदों का ब्योरा निर्धारित प्रपत्र पर उपलब्ध करवाने के आदेश जारी किए हैं।

ये जानकारी सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड, निगमों, सोसाइटी व ट्रस्ट से मांगा गया है ताकि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाई जा सके। प्रपत्र में 2000 से 31 मार्च 2022 तक डाइंग कैडर घोषित पदों के नाम, स्वीकृत पदों की संख्या, वर्तमान में भरे हुए पद, समाप्त किए गए पदों की संख्या आदि का ब्योरा देना होगा।