हिमाचल

हिमाचल: लोग अब घर बैठे ऑनलाइन ले सकेंगे RTI के तहत जानकारी

हिमाचल प्रदेश में लोग अब घर बैठकर आरटीआई के तहत जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए प्रशासनिक सुधार विभाग ने ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल तैयार किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभाग के ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश छोटे राज्यों में इस पोर्टल को शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बाद देश का चौथा राज्य बना है।

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन पोर्टल आरम्भ करने के विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आमजन को आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत आवेदन करने, सूचना प्राप्त करने और अपील करने में सहायक सिद्ध होगा। लोगों को अब उक्त सुविधाएं उनके घर-द्वार पर ही हासिल होंगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस पहल से सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही कम होगी और लोगों को समय पर सूचना उपलब्ध होगी।

बता दें कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और सरकारी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से भारतीय संसद ने साल 2005 में सूचना का अधिकार (RTI) कानून बनाया था। इस कानून के तहत देश का कोई भी नागरिक सरकार के किसी भी विभाग की जानकारी प्राप्त कर सकता है। अभी तक आईटीआई के लिए लोगों को टाइप या हाथ से लिखकर आवेदन करना होता था लेकिन अब आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago