Follow Us:

8 सितंबर को होगी हिमाचल पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती की लिखित परीक्षा

पी. चंद |

हिमाचल पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती की लिखित परीक्षा अब आठ सितंबर को आयोजित की गई है। इस महीने की शुरुआत में यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। राज्य के सभी केन्द्रों में दोपहर 1 बजे से परीक्षा शुरू होगी। इससे पहले कांगड़ा जिले के परौर में स्थित परीक्षा केन्द्र में उम्मीदवारों की जगह परीक्षा दे रहे हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के छह लोगों के पकड़े जाने के बाद राज्य सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद इस मामले में 29 गिरफ्तारियां हुई हैं। कॉन्सटेबल के 1063 पदों के लिए राज्य के 12 जिलों में केंद्र बनाए गए, जिसमें 39 हज़ार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेगें।