Follow Us:

हिमाचल पुलिस को दिल्ली में मिला स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल पुलिस को स्पेशल ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआइसीसीआइ) ने हिमाचल पुलिस को प्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसी अधिनियम को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए सम्मानित किया है।

स्पेशल ज्यूरी अवार्ड के लिए सभी राज्यों से आवेदन मांगे गए थे। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने भी इसके लिए आवेदन कर सभी को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार प्राप्त किया है। दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने हिमाचल के नियंत्रण प्राधिकारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अनुराग गर्ग को सम्मानित किया। य

ह पुरस्कार डॉ. खुशहाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक कानून एवं व्यवस्था ने प्राप्त किया। उन्हें अनुराग गर्ग ने इस सम्मेलन मे भाग लेने के लिए नियुक्त किया था। वर्ष 2011 से अब तक 299 सुरक्षा एजेंसियों को प्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियां चलाने के लिए लाइसेंस प्रदान किए गए हैं। लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए सुरक्षा एजेंसियों को निर्धारित अवधि से 45 दिन पहले आवेदन करना पड़ता है। इस नियम का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद भी किया जा सकता है।