हिमाचल

पेपर लीक के बाद एक्शन! हिमाचल पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा रद्द, SIT गठित

हिमाचल प्रदेश पुकिस भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने की शिकायतों के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों के पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा में 74,757 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 26,346 ने लिखित परीक्षा पास की। जबकि 47,365 असफल रहे। 1046 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। कांस्टेबलों के पदों के लिए कुल 1,87,476 आवेदन प्राप्त हुए थे। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों के लिए 27 मार्च को हुई लिखित परीक्षा से पूर्व ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था। इन्हीं आदेशों में पुलिस आरक्षी की भर्ती भी रद्द होगी।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि पुलिस भर्ती में पेपर लीक की शिकायतें आने के बाद भर्ती रद्द कर दी गई है। जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। पेपर लीक मामले में एसआईटी गठित की गई है। डीआईजी मधुसूदन एसआईटी के प्रमुख होंगे। टीम जांच कर तथ्य जुटाएगी और उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि पुलिस की भर्ती पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके और किसी को अंगुली उठाने की गुंजाइश न रहे। कांगड़ा में पेपर लीक मामले में एफआईआर भी दर्ज़ कर ली गई है।

परीक्षा से एक दिन पूर्व ही कुछ परीक्षाओं के पास प्रश्नपत्र पहुंच गया था। इसका पता चलने के बाद वीरवार देर रात को पुलिस ने पुलिस थाना गगल में तीन युवाओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मुख्य रूप से गगल के साथ बनाए गए कांशी राम मैमोरियल स्कूल में पेपर लीक होने की बात सामने आई है। पेपर लीक मामले में पकड़े गए तीन अभ्यर्थियों ने 6 से 8 लाख रुपये देकर प्रश्नपत्र और उसके उत्तर लिए थे। तीनों युवाओं के 90 में से 70 अंक थे। माना जा रहा है कि पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था।

Balkrishan Singh

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

19 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

23 mins ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

7 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

7 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago