हिमाचल

नगरोटा बगवां में सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर, बना आवारा पशुओं का अड्डा

डेस्क। कांगड़ा जिला के तहत आते नगरोटा बगवां की नगर परिषद के वार्डों में इन दिनों गंदगी का आलम है। हालात ये हैं कि सड़क किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है और इस कूड़ा करकट से आवारा पशुओं का भी यहां जमावड़ा लग जाता है। ये तस्वीर वार्ड नंबर 7 की बताई जा रही है जहां पहले डस्टबिन स्थापित था।

नगर परिषद ने बेशक घरों से कूड़ा करकट उठवाने की पहल को अंजाम दिया हो, लेकिन बावजूद इसके कहीं न कहीं कमी रहने से यहां सड़क किनारे पर कूड़ा इक्टठा किया जाता है। लोगों की मानें तो उनका कहना है कि सभी जगहों का कूड़ा यहां फेंक दिया जाता है और उसके बाद इसे कुछ वक़्त बाद इसे उठाया जाता है। ऐसे में गंदगी तो फैलती ही है और आवारा पशु भी यहीं रहते हैं।

इसी बीच हैरानी की बात तो ये हैं कि इसी वार्ड से नगरोटा बगवां के बाजार की शुरुआत होती है और एक तरह से ये गंदगी ही नगरोटा बाजार में लोगों का स्वागत कर रही है। वहीं, एक बड़ी समस्या आवारा पशुओं की भी है जो नगरोटा बगवां में अक्सर दिन रात घूमते रहते हैं। गंदगी के बारे में समाचार फर्स्ट ने नगर परिषद नगरोटा बगवां से फोन पर बात भी करनी चाही, लेकिन किसी ने फोन नहीं लिया।

Manish Koul

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

11 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

11 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

18 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

18 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

18 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

18 hours ago