हिमाचल

हिमाचल में मिशन रिपीट के लिए सभी मोर्चों की रहेगी अहम भूमिका: खन्ना

भाजपा के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में मिशन रिपीट के लिए सभी मोर्चों की अहम भूमिका होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को मंडी में आयोजित युवा विजय संकल्प रैली में आ रहे हैं. मंडी की यह रैली युवाओं के लिए यादगार बनेगी. खन्ना सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण करने के बाद बूथ नंबर 99, 101 रजियाणा ख़ास व बूथ नंबर छह, सात मटौर में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने देश के हर वर्ग को छुआ है. चाहे वैक्सीन हो या फिर उज्ज्वला योजना, उनकी नीतियों से ऐसा कोई भारतीय नहीं जो लाभार्थी न हुआ हो. मोदी के नेतृत्व में पूरा देश बदल रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में मिशन रिपीट की तरफ़ बढ़ रही है. और इसमें भाजपा के सभी मोर्चों की भूमिका अहम है.

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर हर व्यक्ति को भाजपा सरकार की नितियों से अवगत करवाने का आह्वान किया. कार्यकर्ताओं को उन्होंने ज़रूरी टिप्स भी दिए. इस मोके पर 4 पोधे भी रोप गए. कार्यक्रम में विधायक पवन काजल, कांगड़ा चंबा प्रभारी राजपाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, विस्तारक साहिल गुलेरिया, कांगड़ा प्रभारी नवल किशोर मौजूद रहे.

Vikas

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago