Follow Us:

द्रंग में ‘AAP’ का पत्ता गोल, सैकड़ों समर्थकों व पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का हाथ

बीरबल |

दरंग विधानसभा क्षेत्र के पद्धर में रविवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी द्रंग का कांग्रेस पार्टी में विलय हो गया. वहीं, विधायक जवाहर ठाकुर के निजी सचिव रहे भीष्म ठाकुर ने भी पार्टी को अलविदा कहकर हाथ का दामन थामा.

आप के ब्लाक अध्यक्ष चंद्रमणि शर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों व पदाधिकारियों सहित आप छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए. वहीं भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर के निजी सचिव रहे इलाका बदार से सबंध रखने वाले भीष्म ठाकुर ने भी भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की.

इलाका दुंधा की बह पंचायत के प्रधान पीर सहाय, बल्ह टिक्कर से डोला राम, शकरयार से देवी सिंह, नागधार पंचायत उप प्रधान दीपक शर्मा, केशव राम, हटौण से गोबिंद राम, नेत्र सिंह, नारला से कमलकांत अपने बीस समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. कौल सिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया.