Follow Us:

लाहौल स्पिति के काजा के लिए EVM के साथ रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

पी.चंद |

लाहौल स्पिति के काजा में विधानसभा चुनाव को लेकर वीरवार को पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों के साथ मतदान केंद्रों के रवाना हुई. सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी पोलिंग पार्टियों को जानकारी दी. . मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई. 29 पोलिंग स्टेशन पर 29 पोलिंग पर्टियां भेजी गई. जबकि 8 पोलिंग पार्टियां रिर्जव में रहेंगी. सभी पोलिंग पार्टियों को सामान्य सामग्री भी वितरित की गई. 11 नंवबर को सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पोलिंग बूथों का गठन करेगी.

इस बार स्पिति खंड में कुल 8247 मतदाता है जिनमें 4007 पुरूष और 4239 महिला मतदाता है. सबसे अधिक मतदाता काजा मतदान केंद्र में है जिनमें मतदाताओं की सख्या 811 है. जबकि विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टाशीगंग में सबसे कम मतदाता 52 है. वहीं क्यूलिग में महिला पोलिंग स्टेशन बनाया गया जहां पर सारी पोलिंग पार्टी में महिला कर्मचारी नियुक्त किए गए है.

पोलिंग स्टेशन पुरूष महिला कुल मततदाता…

लोसर 176 186 362
क्यामो 54 55 109
ळंसा 168 144 312
ळल 136 171 307
खुरिक 106 135 241
रंगरिक 223 255 478
चिचिम 129 153 282
किब्बर 169 163 332
टाशीगंग 30 22 52
कीह 94 115 209
हिक्कम 113 100 213
लांगचा 76 71 147
काजा 376 435 811
क्यूलिंग 78 87 165
लिदांग 118 126 245
डूमेल 139 125 264
लालुंग 182 212 394
ग्यू 88 81 169
हुर्लिंग 65 66 131
ताबो 240 236 476
पोह 143 176 319
ढखंर 152 152 304
माने गोग्मा 200 193 393
गुलिंग 277 267 544
तंगतियोग्मा 82 76 158
सगनम 162 177 339
मुंद 76     91          167
खर 61    47       108
तेलिंग 94  122     216
कुल 4007 4239   8247