हिमाचल

हिमाचल कांग्रेस का सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित, सोनिया गांधी पर छोड़ा अध्यक्ष पद का फैसला

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन शिमला में सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए सोनिया गांधी को अधिकार दिया है जिसमें सभी लोगों ने सहमति जताई है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी शमीमा रैना की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित हुआ.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित कर सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित करने के लिए अधिकृत किया है. सभी नेताओं को सोनिया गांधी का निर्णय मान्य होगा.

वही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी शमीमा रैना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत किया है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी प्रतीभा सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाएगी. इसके अलावा पीसीसी के डेलीगेट के कार्ड भी वितरित किए गए हैं.

Vikas

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

11 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

11 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

11 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

11 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

12 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

15 hours ago