हिमाचल

सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर विधायक RS बाली ने दी बधाई

हिमाचल प्रदेश में राजनीति का एक अलग ही चेहरा देखने को मिला है. लंबे मंथन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री के नाम पर ठप्पा लगा, इसके साथ ही प्रदेश में सरकार गठन की प्रक्रिया के साथ मनोनित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाईयों का तांता लगा हुआ है.

इसी कड़ी में नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि हाईकमान ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जिम्मेदारी दी है, मुझे पार्टी के फैसले पर पूरा भरोसा है. मैं पूरे दिल से अपने मुख्यमंत्री के साथ खड़ा हूं और हम हिमाचल प्रदेश की जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हिमाचल की जनता ने भाजपा को बाहर कर कांग्रेस को वोट दिया है क्योंकि वे उनके जुमलों से तंग आ चुके हैं.

बता दें कि राज्य में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 12 हो सकती है. कैबिनेट का बाद में विस्तार किया जाएगा. केंद्रीय पर्यवेक्षकों-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार शाम को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के लिए क्रमश: पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे सुक्खू (58) और विपक्ष के नेता रहे अग्निहोत्री (60) के नामों की घोषणा की थी.

Vikas

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

1 hour ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

1 hour ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

2 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

2 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

2 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

3 hours ago