हिमाचल

सुक्खू मंत्रिमंडल में इनको मिल सकता है मंत्रीपद, ये चेहरे भी हैं कतार में

हिमाचल के नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रिमंडल में कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे, इस पर सबकी नजर है। माना जा रहा है कि इस बार नए चेहरों को अवसर मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में संभावित मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। तय है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सुक्खू, मुकेश और प्रतिभा की पसंद का समावेश रहेगा।

विक्रमादित्य सिंह को पसंद विभाग मिलना तय!…

कांग्रेस के तीनों प्रमुख नेता चाहेंगे कि सरकार में उनके विश्वासपात्रों को प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो। प्रतिभा सिंह के मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर होने के बाद विक्रमादित्य सिंह को पसंद का विभाग मिलना तय माना जा रहा है। उसके बाद सुक्खू और मुकेश की पसंद के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दिलाने पर खींचतान हो सकती है।

ये रहेगा संभावित मंत्रिमंडल…

मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल में 10 पद भरे जाने हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला होने के कारण कांगड़ा से चार नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना रहेगी। उसके बाद शिमला जिला से दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। सिरमौर, किन्नौर, सोलन, बिलासपुर से एक-एक विधायक को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं हमीरपुर जिला से हैं तो दूसरे को जगह मिलना सरल नहीं होगा। इसी तरह से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो दूसरे के लिए संभावना कम है।

चंद्र कुमार, जवाली
सुधीर शर्मा, धर्मशाला
आशीष बुटेल, पालमपुर
हर्षवर्धन चौहान, शिलाई
धनीराम शांडिल, सोलन
विक्रमादित्य, शिमला ग्रामीण
रोहित, जुब्बल-कोटखाई
अनिरूद्ध सिंह, कसुम्पटी
राजेश धर्माणी, घुमारवीं
सुंदर सिंह ठाकुर, कुल्लू
जगत सिंह नेगी, किन्नौर
कुलदीप राठौर, ठियोग
नीरज नैयर, चंबा

शांडिल और राठौर हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

सोलन जिला से कर्नल धनीराम शांडिल विधानसभा अध्यक्ष नामित किए जा सकते हैं। पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे कुलदीप सिंह राठौर को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। उनकी दस जनपथ में अच्छी पैठ है। एक दशक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष का पद कांगड़ा जिला के पास रहा।

Vikas

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

3 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

3 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

3 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

3 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

4 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

4 hours ago