Categories: हिमाचल

कोरोना वायरस से निपटने को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने कसी कमर

कोरोना वायरस से निपटने को लेकर मंडी जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और सर्तक है। जिला प्रशासन कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने पर ध्यान दे रहा है। सरकार की तरफ से बीमारी के लक्षण पहचानने और उसकी रोकथाम के उपायों की एडवाइडरी को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि कोरोना के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि इसे फैलने से रोका जा सके। इसके लिए जरूरी है कि सरकार ने एडवाजरी जारी कर कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जो उपाय सुझाए हैं उनका अनुसरण किया जाए। इनमें मेडिकल मास्क का प्रयोग करना और बार-बार सही तरीके से हाथ धोना महत्वपूर्ण उपाय हैं।

जारी एडवाजरी के मुताबिक अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। यदि किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार और सांस लेने में तक्लीफ के लक्षण हों तो उसे थ्री लेयर मास्क का प्रयोग करना चाहिए जोकि इन्फेक्शन को फैलने से रोकने में सहायक है। उन्हें तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा किसी कोरोना वायरस संदिग्ध व्यक्ति की देखभाल करने वाले लोगों को भी मास्क पहनना चाहिए। मास्क पर सामने से हाथ नहीं लगाना चाहिए। मास्क को ऐसे पहनना चाहिए कि नाक, मुंह उससे ढका रहे। मास्क को गले पर न लटकाएं।

मास्क उतारते वक्त भी मास्क का फीता पकड़ कर निकालना चाहिए औऱ मास्क नहीं छूना चाहिए। हर रोज मास्क बदलना चाहिए और इसके बाद तुरन्त हाथ धोने चाहिए। मेडिकल मास्क जिसे सही ढंग से पहना हो, केवल 6 से 8 घंटे तक ही प्रभावी है। इसके बाद इसे सुरक्षित तरीके से ठिकाने लगाना चाहिए। वहीं यदि इन 6 से 8 घंटे की अवधि के दौरान मास्क गीला हो जाए तो उसे तुरन्त बदलना चाहिए। प्रयोग किए गए मास्क को सम्भावित रूप से संक्रमित माना जाता है। इसे ब्लीच या सोडियम हाइपोक्लोराइट घोल का उपयोग कर कीटाणुरहित करके जला कर अथवा जमीन में गहरा दबा कर नष्ट करना चाहिए।

इसके अलावा साबुन से बार बार सही तरीके से 40 सेकेंड तक हाथ धोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम का कारगर तरीका है। अपने हाथ अच्छी तरह धोएं। खांसते या छींकते समय अपना मुंह ढक लें। हाथ साफ नहीं हो तो आंखोंए नाक और मुंह को छूने से बचें।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

13 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

13 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

14 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

15 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

15 hours ago