Follow Us:

कुल्लू: ऑटो चालक के बेटे प्रकाश ने मारा टॉप, 497 अंक लेकर प्रदेश भर में प्रथम

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें कुल्‍लू जिला से संबंध रखने वाले साइंस के छात्र ने प्रदेशभर में टॉप किया है। कुल्लू साइंस स्कूल से प्रकाश कुमार ने 497 अंक लेकर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। प्रकाश कुमार के पिता राकेश कुमार ऑटो चालक हैं। माता निशा देवी गृहणी हैं और प्रकाश कुल्लू के देवधार क्षेत्र का रहने वाला है। माता-पिता ने बड़ी मेहनत कर बेटे की पढ़ाई करवाई है। परिवार के सदस्‍य आज प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने पर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।

प्रकाश कुमार गरीब परिवार से संबंध रखता है। प्रकाश का सपना IAS अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना है। इसके लिए वह अभी से मेहनत करने में जुट गए हैं। प्रकाश ठाकुर के प्रदेश भर में प्रथम आने से स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और प्रकाश तथा उसके परिजनों को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है।

वहीं, साइंस स्ट्रीम में ऊना के शुभम जंबाल(99.2%) ने दूसरे स्थान पर हैं जबकि कांगड़ा की तनिशा(99%) तीसरे स्थान पर हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में सिरमौर की मेघा गुप्ता ने पहला स्थान (97.6%) अंक हासिल किए हैं जबकि दूसरे स्थान पर सोलन की अंबिका विक्रम(96.8%) हैं। तीसरे स्थान पर कुल 6 बच्चे हैं जिनमें 2 ऊना, 2 सिरमौर औऱ 1 हमीरपुर और 1 शिमला के निवासी हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में  रामपुर शिमला की श्रुति(98.2%) ने पहले स्थान पर बाज़ी मारी है।  दूसरे स्थान पर सिरमौर का सुशांत चौहान(97.8%) हैं। तीसरे स्थान पर दो बच्चें हैं जिनमें एक शिमला औऱ सिरमौर के निवासी हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस बार कुल 86 हज़ार 633 स्टूडेंट्स अपीयर थे जिनमें 65 हज़ार 654 बच्चे पास हुए हैं। प्रदेश में कुल 12वीं का रिजल्ट 76.6% रहा है। इस साल कुल 11 हज़ार 017 बच्चे परीक्षा में सही प्रदर्शन नहीं कर पाए और उन्हें पास नहीं किया गया।