Follow Us:

50वीं जयंती को मनाने के लिए हिमाचल तैयार, रिज मैदान में लगभग 3000 लोगों के लिए सजा पंडाल

पी. चंद |

25 जनवरी को हिमाचल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का शिमला आने का कार्यक्रम है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्योत्सव के 50 वर्ष पूरा होने पर मनाई जाने वाले स्वर्ण जयंती समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। पूर्ण राजयत्व दिवस के लिए आज रिज मैदान पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इसका निरीक्षण डीजीपी संजय कुंडू ने किया।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि पूर्ण राजयत्व दिवस और गणतंत्र दिवस के लिए शहर की सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि आने वाले है जिसको लेकर इंतजाम पुख्ता किए गए है। रिज पर ढाई हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रिज पर किसान और अन्य कोई धरने की कोई कोशिश न हो उस पर कड़ी नजर रखी जाएगी। छुटियां होने के कारण हिमाचल में पर्यटक भारी संख्या में शिमला का रुख कर रहे हैं जिसको देखते हुए ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं।