Follow Us:

6 HPS समेत 9 अफसरों के तबादले, 7 IAS के बदले विभाग

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सात आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा 6 HAS और 3 सचिवालय सेवा के अधिकारियों के भी तबादले कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश मुख्य सचिव वीनित चौधरी ने ये आदेश जारी किए हैं।

शासन ने 1999 बैच के एचएएस अधिकारी अनुपम कश्यप को निदेशक सूचना एवं जन संपर्क लगाया है। विशेष सचिव सूचना, पर्यटन व नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। कोऑपरेटिव सोसाइटी के अतिरिक्त रजिस्ट्रार राम कुमार गौतम को प्रबंध निदेशक स्टेट कोआपरेटिव बैंक, ज्ञान चंद नेगी को एडीएम प्रोटोकाल शिमला, रजिंद्र सिंह राठौर को अतिरिक्त रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटीज, हेमिस नेगी को संयुक्त आयुक्त परिवहन कम आरटीओ मुख्यालय और पंकज ललित को सचिव स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी लगाया है।

इसके अलावा सचिवालय सेवाओं के सुरिंदर कुमार को उप सचिव गृह, नवनीत कपूर को उप सचिव राजस्व और परमजीत सिंह को अंडर सेक्रेट्री होम लगाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार ने 36 आईएएस के तबादले और विभाग बदले थे।