हिमाचल

हिमाचल प्रदेश सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित

हिमाचल प्रदेश को देशभर में सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रदेश को यह पुरस्कार एग्रीकलचर टुडे ग्रुप द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 14वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉनक्लेव-2023 के अवसर पर प्रदान किया। प्रदेश की ओर से यह पुरस्कार बागवानी सचिव सी. पॉलरासु ने प्राप्त किया।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सर्वश्रेष्ठ बागवानी राज्य का पुरस्कार प्राप्त होने पर राज्य के किसानों और बागवानों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सशक्त नेतृत्व में राज्य में उच्च घनत्व बागवानी पर विशेष बल दिया जा रहा है। प्रदेश में कम बागवानी वाले क्षेत्रों में बागवानी के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। इससे युवाओं को स्वरोज़गार के अवसर सृजित करने के साथ-साथ क्षेत्र की बागवानी भी सुदृढ़ हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बागवानी विकास रणनीति तथा नियोजन कार्य योजना 2023-2032 तैयार की गई है ताकि आवश्यकता के अनुसार अवसंरचनाओं और ढांचागत सुविधाओं का सृजन किया जा सके।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

3 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

3 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

3 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

4 hours ago