Follow Us:

‘बारिश-ओलावृष्टि से किसानों को 37 करोड़ का नुकसान, किसानों को मदद देगी सरकार’

पी. चंद |

हिमाचल के किसानों बागवानों को अभी तक बारिश और ओलावृष्टि से 37 करोड़ का नुकसान हो चुका है। मौसम की मार अभी भी जारी है जिसके चलते ऊपरी इलाकों में ओलावृष्टि से सेब और अन्य फलों को भारी नुकसान पहुंचा है जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश से गेंहू की फसल पर मार पड़ रही है। सब्जियों के दाम भी किसानों को बहुत कम मिल रहे हैं जिससे किसान परेशान है।

कृषि मंत्री राम लाल मार्कण्डेय ने बताया कि प्रथम चरण के आंकलन में हिमाचल की कृषि बाग़वानी को 37 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जबकि अभी भी मौसम का सितम जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों को फसलों के नुकसान के आंकलन के आदेश दे दिए है। गोभी और मटर के किसानों को मिल रहे कम दामों का मामला भी सरकार के विचाराधीन है। सरकार कोशिश कर रही है कि सब्जियों को बाहर राज्यों की मंडियों में भेजा जाए।