Follow Us:

बिलासपुर: हथिनी के बाद गर्भवती गाय को विस्फोटक खिलाकर किया घायल

एस जम्बाल |

केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि हिमाचल प्रदेश में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक गाय को विस्फोटक खिलाकर उसे घायल कर दिया। विस्फोटक फ़टने से गाय के जबड़ा पूरी तरह फट गया है। हालांकि अभी तक ये मालूम नहीं है कि गाय को खिलाया गया है या फ़िर इसे किसी और काम के लिए रखा था और गाय ने इसे खा लिया। इस विषय पर पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है।

इस संबंध में पशुमालिक गुरदयाल सिंह ने एक वीडियो बनाया है, जो कि वायरल हो रहा है। पशु मालिक ने घर के पास ही रहने वाले एक व्यक्ति पर गाय को विस्फोटक खिलाने का आरोप लगाया है। ये मामला बिलासपुर के झंडुत्ता क्षेत्र का है जब एक गर्भवती गाय पास में ही चारा चर रही थी। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। DSP ने कहा कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विस्फोटक के सैंपल जांच के लिए भेज दिये गए हैं।