Categories: हिमाचल

बॉर्डर इलाकों में लग रही लंबी कतारें, अब 7 बजे के बाद पास से भी नहीं मिलेगी एंट्री

बाहरी राज्यों से हिमाचल लाने की छूट के बाद प्रदेश के बॉर्डर्स पर लंबी कतारें लग गई। बाहरी राज्यों में फंसे लोगों के अलावा प्रदेश के लोग भी एक जिले से दूसरे जिले में जा रहे हैं। गाड़ियों को सेनेटाइज करके और लोगों को जांच करने के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। शिमला के शोघी बैरियर से आजकल रोज़ाना लगभग 300 निज़ी गाड़ियां प्रवेश पा रही हैं। इसके अलावा ज़रूरी समान को गाड़ियां भी गुजर रही हैं।

बाहरी राज्यों से आने वाले लोग कह रहे है कि वह लॉक डाउन के दौरान फंस गए थे। अब काफ़ी जद्दोजहद के बाद पास बना है इसलिए अपने घर जा रहे हैं। उधर लोगों की स्क्रीनिग कर रहे डॉक्टर का कहना है कि हर रोज यहां पर 400 से ज़्यादा लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। उनका नाम पता नोट कर होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी जा रही है।

वहीं, अब जब हिमाचल में सिंगल डिजिट पर कोरोना एक्टिव केस बचे हैं तो सरकार चाह रही है इसे जल्द से जल्द ख़त्म करने की ओर ध्यान दिया जाए। ऐसे में अब सरकार ने फ़िर नए आदेश जारी किए हैं।

हिमाचल अपने घर लौटने वाले शाम 7 बजे तक की कर सकेंगे बॉर्डर एंट्री, सुबह 7 से शाम 7 बजे के बाद ई-पास से भी नहीं मिलेगी एंट्री…

सरकार ने बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को घर लाने के लिए ओंकार शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है…

अभी तक पिछले 3 दिनों में 75 हज़ार 332 लोग एंटर कर चुके हैं, जबकि 4 लाख के करीब ई पास के आवेदन आए हैं…

पंचायत स्तर पर बाहरी लोगों को होम क्वारंटीन पर नज़र रखी जाए…

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि 5 मई तक प्रदेश कोरोना मुक्त हो जाएगा। जो लोग बाहर से आए हैं वे आदेशों का पालन करें…

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago