Follow Us:

स्वच्छ भारत के तहत बेहतर काम करने पर हिमाचली युवक को मिला तीसरा स्थान

डेस्क |

हिमाचल के संबंध रखने वाले अमित ठाकुर को स्वच्छ भारत के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। देश में इन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया है जिसके चलते विज्ञान भवन दिल्ली में इन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप में देश के कई युवा क्लबों ने भाग लिया था।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान जीवन कुमार, विजन यूथ एसोसिएशन आंद्र प्रदेश,  द्वितीय स्थान एस अम्बेडकर, डॉ अब्दुल कलाम, लिंगर पोडू नाला चेन्नई, तमिलनाडुए तृतीय स्थान हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के ब्लॉक नूरपुर से अमित ठाकुर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित ठाकुर जय नाग देव न्यू रामलीला युवा क्लब नागे दा पैल (खज्जियां) के प्रधान हैं।