Follow Us:

कर्ज की सीमा बढ़ाने पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्ज की सीमा को लेकर विपक्ष ने सदन में खूब हंगामा किया। विपक्ष की नारेबाजी से सदन का माहौल गरमा गया। सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने समय सीमा से ज्यादा ऋण लिया था। इस पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश ने कहा कि सदन में झूठे आंकडे मत दें।
मुकेश ने कहा कि बजट को झूठ का पुलिंदा कहना गलत नहीं था यह बाद आज मुख्यमंत्री के जवाब से साबित हो गई। प्रदेश की आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपइया हो गया है। सरकार फिर से कर्ज की सीमा बढ़ाने जा रही है। प्रदेश कर्ज से चल रहा हैं।
वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट पर 17 घण्टे से ज्यादा चर्चा हुई है। लेकिन सदन में विपक्ष के पास न तर्क है न तथ्य। विपक्ष ने उनके भाषण को बाधित करने का प्रयास किया। यह चुनावीं बजट नहीं है। यह हर वर्ग का बजट है। वर्तमान में प्रदेश पर 62 हजार करोड़ का कर्ज है। सरकार ने तय सीमा  से कम ऋण लिया है।  कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में ऋण लेकर आनंद किया। यह सरकार कोविड काल से गुजरी है जबकि जब कांग्रेस की सरकार थी तो स्थितियां सामान्य थी।