Categories: हिमाचल

कैबिनेट निर्णयों से सहमें कुछ लोग, कईयों का शादी की चिंता- तो कईयों को नाइट बस की…

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई निर्णय लिए। इसमें अहम रूप से स्कूल-कॉलेज 31 दिसंबर तक बंद, 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू, 1000 मास्क जुर्माना और सरकारी कार्यक्रमों में 50 फीसदी स्टाफ जैसे कई निर्णय लिए गए। लेकिन इन निर्णयों से ज्यादातल लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। सबसे ज्यादा दिक्कत 4 जिलों में लगे नाइट कर्फ्यू से देखने को मिल रही है। ये बात हम सोशल मीडिया के हवाले से कह रहे हैं।

दरअसल, ये नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहने वाला है। ऐसे में शादियों के सीज़न में रात को होने वाली शादियों पर खास तौर पर सस्पेंस बन गया। जिनके घर शादी ब्याह हैं वे सोशल मीडिया पर लगातार सरकार और प्रशासन से इस संबंध में सवाल कर रहे हैं। साथ ही नाइट बस सेवा लेने वालों को भी दिक्कत सामने आ रही है। कई लोगों का कहना है कि इन 4 जिलों से नाइट बस सेवा चलेगी या नहीं…?? यहां आपको बता दें कि प्रदेश में ज्यादातर नाइट बस सेवा इन्हीं 4 जिलों से रहती है। तो ऐसे में उनकी समस्या भी लाजमी है।

इसके अलावा होटल कारोबारी भी खास तौर पर परेशान नज़र आ रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार बर्फबारी पहले हुई तो कुछ उम्मीद जगी कि कमाई सही रहेगी। लेकिन नाइट कर्फ्यू ने इन लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कांगड़ा, शिमला, कुल्लू में ही ज्यादातर बर्फ के चलते पर्यटकों की आमद रहती है लेकिन यहां नाइट कर्फ्यू ने स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। साथ ही शादी ब्याह पर लगने वाले डीजे ऑपरेटरों पर सस्पेंस बन गया है। उनका कहना है कि उनका काम चलेगा या नहीं…??

ये सब सवाल सोशल मीडिया पर अलग अलग चैनल के पेज पर देखे गए। हालांकि इन सवालों के जवाब सरकार या प्रशासन द्वारा जल्द ही मिल जाएंगे। लेकिन इतना जरूर है कि इंडोर शादियों के लिए 100 लोगों की लिमिट सरकार ने दी है जबकि आउटडोर पर 200 लोगों को अनुमति रहेगी। बाकी लोगों की समस्याओं पर सरकार या प्रशासन क्या निर्णय लेती है वे एक या दो दिन में साफ हो जाएगा। रही बात ऑनलाइन टीचिंग तो अभिभावक आज भी मनचाही फीस वसूलने से परेशान है। इसके साथ ही कई अभ्यर्थी HPPSC और HPSSC द्वारा लिए जाने वाले पेपरों को लेकर भी सवाल कर रहे हैं कि वे होंगे या नहीं…???

इसमें कोई दो राय नहीं की प्रदेश में संक्रमण बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए सरकार देर से ही सही कुछ सख्ताई अपना रही है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

13 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

13 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

14 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

15 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

15 hours ago