Follow Us:

चंबा की दो महिलाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार

डेस्क |

हिमाचली ट्रेडिशन के तौर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली चंबा की दो महिला शिल्पियों को राष्ट्रीय मेरिट पुरस्कार दिया जाएगा। दैनिक अख़बार के मुताबिक, चंबा रुमाल शिल्प में बेहतर प्रदर्शन के लिए इन्हें ये अवार्ड मिलेगा। भारत सरकार के वस्त्र मंत्री की ओर से साल 2017 के लिए चुना गया है। महिलाओं के नाम मस्तो देवी और दिनेश कुमारी बताए गए हैं। पुरस्कार के साथ इन्हें 75 हजार रुपये और कौशलता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि दिनेश कुमारी क्राफ्ट टीचर के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मस्तो देवी एक निजी प्रशिक्षण केंद्र में नव युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण देती हैं। इन महिला शिल्पियों की ओर से निर्मित रुमालों के डिजाइन पद्मश्री विजय शर्मा और स्वर्गीय हंसराज धीमान ने तैयार किए थे। चंबा शिल्प परिषद ने दोनों कलाकारों को बधाई दी है।