Follow Us:

प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल से की भेंट

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। ये एक शिष्टाचार भेंट थी।

वहीं, हिमाचल प्रदेश महिन्द्रा प्लांट के कलस्टर हैड गगनदीप सिंह ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को कर्मचारियों के लिए फेस-शील्ड भेंट किए। राज्यपाल ने उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि कोविड-19 के इस संघर्ष में कमजोर वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में कॉरपोरेट सेक्टर, गैर सरकारी संस्थाएं तथा सामाजिक कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि महिन्द्रा ग्रुप का कोरोना की लड़ाई से निपटने में अपना योगदान दे सकते हैं। यह लोगों को किसी भी प्रकार का योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा। गगनदीप ने बताया कि महिन्द्रा ग्रुप ने राज्य में अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में नियुक्त स्वास्थ्य एवं पुलिस कर्मियों को भी फेस-शील्ड प्रदान किए हैं।