Follow Us:

डलहौज़ी बस हादसे पर CM ने जताया शोक, घायलों के स्वस्थ होने की कामना की

डेस्क |

चंबा के डलहौज़ी में हुए निजी बस हादसे का शिकार होने वाले लोगों के प्रति मुख्यमंत्री शोक व्यक्त किया है। अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकग्रस्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, ऐसी कामना करता हूं।

ग़ौरतलब है कि चंबा के डलहौज़ी में शनिवार को निजी बस खाई में जा गिरी। हादसे में 10 से 12 लोगों की मौत की ख़बर आ रही है, जबकि 15 से 18 लोग घायल बताए जा रहे है। हालांकि, देर रात तक सभी घायलों को निकाल लिया गया है लेकिन अभी तक कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पोस्ट देखें…