Follow Us:

चंबा में पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज, धर्म के आधार पर बांटने की शिकायत

डेस्क |

पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ हिमाचल में भी FIR दर्ज करवाई गई है। चंबा से संबंध रखने वाले युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सुरजीत भरमौरी ने चंबा एसपी के पास मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत पर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ IPC की धारा 153,153A,153B, 295A, 504,505 के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के एक फेसबुक पेज से हिमाचल में अर्नब के खिलाफ मामला दर्ज करवाने को कहा था।

शिकायत में कहा गया है कि अर्नब गोस्वामी ने बेवजह संतों की हत्या पर धार्मिक हिंसा भड़कानी चाही है। महाराष्ट्र में भीड़ ने जो संतों की हत्या की थी उसपर अर्नब गोस्वामी ने अपने शो पर कांग्रेस पर सवाल दागे और सोनिया गांधी के इटली को लेकर कई तरह टिप्पणियां कर डाली। गोस्वामी ने धर्म के आधार पर इसे मुद्दा बनाना चाहा और मुस्लिमों को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष पर सवाल उठाए। इसके बाद अब जब अर्नब पर हमला हुआ है इसपर भी वे कांग्रेस की साजिश की बात कहते हैं। इसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।