Follow Us:

प्रदेश में 28 कोरोना के नए मामले, बिलासपुर में पुलिसकर्मी निकला संक्रमित

पी. चंद |

प्रदेश में शुक्रवार शाम तक कोरोना के 28 नए मामले दर्ज हुए। इनमें 13 मामले चंबा, 4 मामले बिलासपुर, 8 मामले शिमला, 3 मामले सोलन के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में आज 51 लोगों का सफ़ल उपचार भी हुआ है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 1 हजार 119 चल रहे हैं जबकि 1916 लोगों का सफ़ल उपचार हो चुका है। 12 लोगों की अभी तक मौत हुई है।

बिलासपुर में आए 4 मामलों में एक पुलिसकर्मी है जिसे लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस श्री नैना देवी में क्वारंटीन किया  गया था। ये गांव जोएल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी का रहने वाला है। दूसरा 29 वर्षीय व्यक्ति गांव विजयपुर तहसील झंडूता का रहने वाला है जो लाहौल से लौटा था। तीसरा व्यक्ति जबलपुर से चार अगस्त को आया था जबकि एक अन्य 35 वर्षीय व्यक्ति जोकि  पॉजिटिव आए व्यक्ति के.संपर्क में आया था।