Categories: हिमाचल

मंडीः थर्ड बटालियन पंडोह के 32 जवानों सहित कोरोना संक्रमित, 2 जवान गए थे PM के कार्यक्रम में

मंडी के पंडोह स्थित थर्ड बटालियन के 32 जवान कोरोना पॉजटिव पाए गए हैं। इनमें से दो जवान ऐसे हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनाली लाहौल में हुए कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर थे। बाकी जवानों में 3 हमीरपुर, 2 मंडी, 2 कुल्लू, 1 बीबीएन  से लौटा है जबकि 22 जवान ऐसे हैं जो बटालियन में थे और पहले निकले एक कोरोना संक्रमित के प्राथमिक संपर्क में थे।

थर्ड बटालियन की कमांडेंट सौम्या सांबशिवन भापुसे ने स्पष्ट किया है कि 32 कोरोना पॉजटिव आए जवानों में से केवल 2 ही वीवीआईपी ड्यूटी पर थे और ड्यूटी पर भेजे जाने से पूर्व इनका कोविड टेस्ट लिया गया था जो नेगेटिव पाया गया था। अब जो इन दो जवानों की रिपोर्ट पॉजटिव आई है तो इनमें से भी एक ही कर्मचारी वास्तविक ड्यूटी पर था।

ख़बर है कि वीवीआईपी ड्यूटी पर गए इन दो जवानों में से एक एसआई क्यूआरटी प्रभारी था जो स्टैंड बाई रखा गया था। वह वीवीआईपी और कार्यक्रम स्थल से काफी दूरी पर थे। जबकि एक सिस्सू में मैस का प्रभारी था, मगर वह भी कोई सक्रिय तैनाती में नहीं था। बटालियन में एक साथ 32 जवानों के कोरोना पॉजटिव आने और इनमें दो के वीवीआईपी ड्यूटी में शामिल रहने से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

शाम तक आए 60 नए मामले

हिमाचल में कोरोना का कहर लगातार जारी है। प्रदेश में बुधवार शाम तक कोरोना के 60 ने केस सामने आए हैं जबकि 334 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इनमें सबसे अधिक मामले मंडी से 50 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा हमीरपुर में 5कांगड़ा में 2 और चंबा में 1 व्यक्ति कोरोनापॉजिटिव पाया गया। प्रदेश में शाम तक 334 लोगों ने कोरोना को हराया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16 हजार 343 हो गई है। इनमें 2 हजार 862 एक्टिव केस हैं जबकि अभी तक 13 हजार 232 लोगों का सफल इलाज हो चुका है। वहीं, मृतकों की संख्या 224 हो गई है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

8 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago