Follow Us:

हमीरपुर के बड़सर से कोरोना का मामला, मुंबई लौटा युवक निकला पॉजिटिव

डेस्क |

हमीरपुर में भी लगातार कोरोना के संक्रमण बढ़ने के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को एक बार फ़िर बड़सर विधानसभा क्षेत्र से कोरोना का मामला सामने आया है। ये व्यक्ति क्वारंटीन सेंटर में था जो मुंबई से लौटा था। अब प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस अब 35 हो गए हैं। डीसी हमीरपुर ने इसकी पुष्टि की है।

ये व्यक्ति बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत दांदड़ू के तेच्छ गांव का रहने वाला है। गत 14 मई, 2020 को इसके नमूने जांच हेतु लिए गए थे और आज दोपहर बाद इनकी रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसके साथ टैक्सी में दो अन्य व्यक्ति भी मुंबई से वापस आए थे, जिनमें से एक दांदड़ू पंचायत के ही कुनवीं गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा नादौन उपमंडल की पतरैल पंचायत से है। इसके अन्य प्राथमिक एवं द्वितयिक सम्पर्कों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।