Categories: हिमाचल

हिमाचल में कोरोना के हालात लगे सुधरने, देश भर के मुकाबले मृत्यु दर ज्यादा होना चिंता का विषय

<p>पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़े। प्रदेश में मृत्यु दर 1.5 फ़ीसदी हो गई है जो कि देश भर में सबसे अधिक है। जबकि पॉजिटिविटी रेट 25 फ़ीसदी हो गया है। पहले चरण में 982 लोगों की कोरोना से मौत हुई जबकि दूसरी लहर में क़रीब 3 माह में ही 1711 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है जो अभी भी थम नहीं रही है।&nbsp;</p>

<p>हालांकि पिछले दो तीन दिन से पॉजिटिव रेट में कमी आई है। 22 मई तक हिमाचल में कोरोना से कुल 2693 मौत हो चुकी है। कोरोना के साथ मृत्यु दर लगभग तीन गुना बढ़ गई। प्रदेश में 28788 एक्टिव केस हैं। हिमाचल में अभी तक 1 लाख 77 हज़ार 725 लोग पॉजिटिव हुए। प्रदेश में 18 लाख से ज़्यादा लोगों के सैंपल लिए गए। हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 3192 बेड की व्यवस्था की जा चुकी है जिसको सरकार साढ़े पांच हज़ार करने जा रही है।</p>

<p>हिमाचल में 2800D टाइप सिलेंडर को 6 हज़ार तक बढ़ाया है। ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी नहीं है। पहली लहर के दौरान &nbsp;हिमाचल के अस्पतालों में सिर्फ़ 50 कार्यशील वेंटिलेटर थे जो बढ़कर अब 700 हो गए हैं। इनमें से 450 वेंटिलेटर काम कर रहे है। हिमाचल को अब 15 मीट्रिक टन की जगह 30 मीट्रिक टन ऑक्सीजन केन्द्र से मिल रही है। 10 मीट्रिक टन की अतिरिक्त मांग केंद्र से की गई है।&nbsp;</p>

<p>इस सबके बीच अच्छी बात ये है कि हिमाचल प्रदेश में 45 साल से ऊपर वाले 31 फ़ीसदी लोगों के वैक्सीनेशन के साथ देश भर में पहले नंबर पर है। लेकिन वैक्सीन की कमी के चलते 18 से 44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन की रफ़्तार ढीली पड़ गई है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

2 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

2 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

2 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

3 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

3 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

7 hours ago