Categories: हिमाचल

‘हिमाचल में कई स्ट्रेन के मामले पाए गए, डेल्टा स्ट्रेन की मरीज़ युवती अब स्वस्थ है’

<p>स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि प्रदेश से कोविड-19 मामलों के विभिन्न वेरियंट की जांच के लिए 1113 सैंपल राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र दिल्ली (एनसीडीसी) भेजे गए थे। एनसीडीसी से प्राप्त 826 सैंपलों की ताजा रिपोर्ट्स में एक मामला कोविड पॉजिटिव डेल्टा प्लस पाया गया है।यह मामला एक 19 वर्षीय युवती का है। यह सैंपल जीनोम जांच के लिए मई 2021 में लिया गया था। वर्तमान में यह मामला कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो गया है। इस कोविड संक्रमित के संपर्कों के सैंपल जीनोम जांच के लिए भेजे गए है।</p>

<p>प्रवक्ता ने कहा कि डेल्टा स्ट्रेन के कुल 218 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, इन सैंपलों में एक मामला दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन, 111 सैंपलों में यू.के. स्ट्रेन, 9 सैंपलों में कापा स्ट्रेन और 36 सैंपलों में अन्य म्यूटेशन के लक्षण बताए गए है, जबकि 287 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी शेष है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि गत 28 जून, 2021 को एनसीडीसी से 193 सैंपलों की रिपोर्ट्स प्राप्त हुई थी, जिसमें डेल्टा प्लस का कोई भी मामला नहीं पाया गया था। कोविड-19 का संभावित खतरा अभी बना हुआ है, इसलिए लोगों को कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोकने और इसके प्रभाव को कम करने के कोविड अनुरूप व्यवहार और समय-समय पर इस संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

7 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

7 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

7 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

7 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

7 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

8 hours ago