Categories: हिमाचल

प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 1 हज़ार के पार, आज आए 31 नए मामले

<p>प्रदेश में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में 31 नए मामले मामले आए हैं। इनमें 17 जवान किन्नौर और 6 जवान शिमला के रामपुर से हैं। ये जवान ITBP के हैं और पिछले कल भी कुछ जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज के मामले में किन्नौर में 17 जवान, शिमला से 6 जवान, हमीरपुर से 3, कांगड़ा से 2 औऱ बिलासपुर, लाहौल स्पीति तथा मंडी से 1-1 मामला आया है।</p>

<p>प्रदेश में कुल एक्टिव केसिस की संख्या 359 हो गई है जबकि 629 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कुल आंकड़ा 1 हज़ार के पार हो चुका है। कुल केस 1011 हो चुके हैं। इसमें 12 लोग आज के दिन ठीक भी हुए हैं जिनमें हमीरपुर के 5 मरीज़ भी शामिल हैं। जिला बिलासपुर में आज आए 1 मामले में 28 वर्षीय यह युवक गुरूग्राम हरियाणा से 24 तारीख को आया था। जिसे बिलासपुर के एक होटल में क्वारंटीन किया गया था।</p>

<p>आज के अपडेट में कागड़ा से 65 वर्षीय महिला निवासी ठाकुरद्वारा से हैं जबकि दूसरी मरीज़ 22 साल की युवती निवासी देहरा से हैं। ये युवती बाहरी देश से लौटी हैं जबकि 65 वर्षीय महिला किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई थी। इन दोनों को डीसीसीसी डाढ़ शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही कांगड़ा से एक मरीज स्वस्थ भी हुआ है।</p>

<p>हमीरपुर में 3 नए मरीज़ आए हैं जिनमें 48 वर्षीय महिला निवासी बड़सर, 78 वर्षीय व्यक्ति निवासी तारिनगर, 59 वर्षीय निवासी हमीरपुर से हैं। इनमें 2 लोग बाहरी राज्यों से लौटे थे जबकि 1 व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आया था। इसके साथ ही प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 28 जवानों के संक्रमित होने की ख़बर है। जिसके चलते पूरे ऐहतियात बरते जा रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

4 hours ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

4 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

5 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

8 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

10 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

11 hours ago