<p>हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के 7 और मामले सामने आए हैं। डीसी हरिकेश मीणा ने बताया कि शनिवार शाम को प्राप्त रिपोर्ट में 2 परिवारों के कुल 7 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 263 पहुंच गई है। इनमें 178 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही शनिवार को भी जिला के तीन लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली।</p>
<p>शनिवार शाम को जारी बुलेटिन में पॉजीटिव मामलों की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि भोरंज उपमंडल के गांव बेरी ब्राहमना के एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें 65 वर्षीय महिला, उनका 42 वर्षीय बेटा, 40 वर्षीय बहू और 16 और 14 वर्षीय पोतियां शामिल हैं। ये सभी लोग 27 जून को दिल्ली से लौटे थे और घर पर ही क्वारंटीन थे।</p>
<p>मैहरे के एक 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और उसकी 58 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। यह दंपत्ति भी 27 जून को ही गाजियाबाद से लौटा था और घर पर ही क्वारंटीन था। हमीरपुर जिला में अब कुल एक्टिव केस 85 हैं। इसके साथ ही कांगड़ा में 29 वर्षीय युवक संक्रमित निकला है। ये व्यक्ति जसवां का रहने वाल है और बैंगलुरु से लौटा है। उक्त युवक को डीसीसीसी डाढ़ शिफ्ट कर दिया गया है। कांगड़ा जिला में अब कुल एक्टिव केस 92 चल रहे हैं जबकि प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 331 है।</p>
<p> </p>
Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…
Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्कड़ में एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…
District Athletics Meet: गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…
Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…
Lt. Colonel Rank Promotion for Retired Officers: भारतीय सेना के 204 सेवानिवृत्त अधिकारियों को 20…
Foster Care Scheme : जिला हमीरपुर में बेसहारा और विपरीत परिस्थितियों में रह रहे 18…