Follow Us:

प्रदेश में कोरोना से दोपहर तक 50 मौतें, 2 हजार पार हुआ मृतकों का आंकड़ा

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना के भयावह रूप देखने को मिल रहा है। बुधवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना के 1 हजार 751 नए मामले दर्ज हुए हैं जिसके बाद एक्टिव आंकड़ा 36 हजार के पार हो गया। प्रदेश में दोपहर तक कोरोना से 50 लोगों की मौत भी हुई है और 1800 से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक मृतकों का आंकड़ा 2 हजार 039 हो गया है।

अब तक प्रदेश में कोरोना का कुल आंकड़ा 1 लाख 42 हजार से ज्यादा हो गया है जिनमें 1 लाख 04 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसा ही चलता रहा औऱ मामले बढ़ते रहे तो प्रदेश में सख़्तियां और भी बढ़ सकती है।