Follow Us:

प्रदेश में कोरोना के 333 नए मामले, 2 लोगों की आज मौत

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना के मामले फ़िर बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में कोरोना के 333 नए मामले दर्ज हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मामले बढ़कर 2 हजार 748 हो गए हैं। शाम तक प्रदेश में 244 लोगों ने कोरोना से जंग भी जीती जिसके बाद स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 2 लाख 03 हजार 379 हो गया है। अब तक प्रदेश में कुल 2 लाख 09 हजार 677 मामले आए चुके हैं। कोरोना से प्रदेश में 2 और मौत दर्ज हुई है जिसके बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 3 हजार 528 हो चुका है।