Follow Us:

प्रदेश में कोरोना से 13 और मौतें, 925 नए मामले दर्ज

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में शाम तक कोरोना से 13 मौतें हुई हैं जिसके बाद आंकड़ा 1 हजार 135 पहुंच गया है। मृतकों में 6 मौतें कांगड़ा, मंडी में 2, शिमला में 3 और ऊना में 2 दर्ज हैं। इनमें से ज्यादा मौतें शूगर वालों की बताई जा रही हैं।

इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के 925 नए मामले दर्ज हुए हैं जिसके बाद एक्टिव आंकड़ा 6 हजार 929 हो गया है। प्रदेश में रिकवरी रेट अचानक कम होने लगा है जिसके चलते लापरवाही न बरतने की बात कही जा रही है। प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 72 हजार के पार हो गया है जिनमें 64 हजार 218 लोग ठीक हुई हैं।