प्रदेश में कोरोना के मामले कुछ घटने लगे हैं। प्रदेश में शाम तक कोरोना के 1 हजार 949 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3 हजार 686 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। शाम तक प्रदेश में कोरोना से 61 लोगों की मौत भी हुई है जिसमें कांगड़ा में सर्वाधित 22 मौतें दर्ज हैं। अब तक मृतकों का कुल आंकड़ा 2 हजार 813 हो गया है।
प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 1 लाख 80 हजार से ज्यादा हैं जिनमें 1 लाख 53 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में इस वक़्त कोरोना के 24 हजार 181 मामले एक्टिव चल रहे हैं। मामले तेजी से घट रहे हैं जिसके चलते प्रदेश सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू 31 मई तक बढ़ा दिया है।



