Follow Us:

टांडा में 2 और डॉक्टर कोरोना संक्रमित, प्रदेश में कोरोना से 30वीं मौत

डेस्क |

प्रदेश के बुधवार के दिन कोरोना से 2 मौतें हुई हैं। सुबह सवेरे जहां टांडा अस्पताल में पालमपुर निवासी 45 वर्षीय महिला की मौत हुई थी, वहीं अब चंबा से एक मरीज ने कोरोना से दम तोड़ दिया है। प्रदेश में कोरोना से अब तक 30 मौतें हो चुकी हैं।

साथ ही प्रदेश में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से फैल रहा है। टांडा अस्पताल में 2 और डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। 30 वर्षीय महिला डॉक्टर और 31 वर्षीय पुरुष डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले यहां 3 से 4 डॉक्टर पहले संक्रमित पाए गए थे। बताया जा रहा है कि ये दोनों डॉक्टर उन्हीं के कंटेक्ट में आए थे। अब इनकी कंटेक्ट हिस्ट्री के बाद और भी डॉक्टर आइसोलेट हो सकते हैं। इन दोनों डॉक्टरों के संक्रमित होने की पुष्टि सीएमओ कांगड़ा ने की है।

वहीं, प्रदेश में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 5 हजार 231 पहुंच गया है जिनमें 3 हज़ार 777 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मामले अभी तक 1 हजार 371 चल रहे हैं जबकि 30 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार शाम की स्वास्थ्य रिपोर्ट में 77 नए मामले कोरोना के आए हैं जबकि 29 मरीजों का सफ़ल इलाज हुआ है।