Categories: हिमाचल

बाघा बॉर्डर से टीजू तक की साइकल यात्रा पर निकली युवतियां मंडी पहुंची

सबिता महतो और श्रुति रावत पांच हजार किलोमीटर की साइकल यात्रा पर बाघा बार्डर से निकली हैं। रविवार रात को वह मंडी पहुंची और सोमवार को अगली यात्रा पर रवाना हुई। विशेष भेंट में उन्होंने बताया कि यह यात्रा ट्रांस हिमालय साइकलिंग एक्सपडिशन के तहत की जा रही है जो 5000 किलोमीटर लंबी है। यात्रा देश के 8 प्रांतों से होकर नेपाल होते हुए अरूणाचल के पूर्व चाइना बार्डर टीजू में पूरी होगी।

उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उदेश्य, अखंड हिमालय, स्वच्छ हिमालय , कर्तव्य गंगा और महिला सुरक्षा से संबंधित संदेशों के साथ चल रही है। बाघा बार्डर से पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर होकर उन्होंने हिमाचल में प्रवेश किया और अब उतराखंड, नेपाल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम होकर यह यात्रा पूरी होगी। सबिता महतो बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जबकि श्रुति रावत उतराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

सविता महतो ने बताया कि वह इससे पहले सोलो साइकलिंग एक्सपडिशन में भाग ले चुकी हैं जिसके लिए उसका नाम गिन्नीज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हैं। श्रुति रावत उतराखंड राज्य का नार्थ जोन तक महिला क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुकी है। गौरतलब है कि यह पहली बार होगा कि ट्रांस हिमालय रूट में युवतियां साइकलिंग कर रही हैं जो पहाड़ के महिला सशक्तिकरण व पहाड़ की शक्ति का एक बहुत बड़ा उदाहरण है।

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

22 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

53 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

2 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago