हिमाचल

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

 

  • सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास
  • 25 रात से भारी बारिश का  अलर्ट हुआ जारी
  • 27 के बाद मानसून हिमाचल से लेगा अलविदा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में सितंबर माह में जून की गर्मी का एहसास हो रहा है।प्रदेश में दिन ब दिन सूर्य की तपिश बढ़ती जा रही है। मानसून की बौछारें थमते ही मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ भी तपने लग पड़े हैं। प्रदेश में कुछ दिनों से बारिश न होने से तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला में जहां तापमान 28 डिग्री के पार हो गया है । वहीं मैदानी क्षेत्रों में कांगड़ा में पहली मर्तबा सितंबर माह में करीब 35 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। इससे पहले वर्ष 2020 में 34.4 डिग्री तक सितंबर माह में तापमान पहुंचा था। वहीं ऊना में 37 डिग्री तो बिलासपुर में 37.4 व चंबा में 36.4 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। पहाड़ो में भी सूर्य की तपिश जमकर पड़ रही है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 से 27 सितंबर को प्रदेश के कुछ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे लगातार बढ़ रहे तापमान से भी राहत मिलने के आसार है। हालांकि मंगलवार को भी शिमला समेत कई हिस्सों में तेज धूप खिली है जिसके चलते तापमान में ओर बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गत तीन दिनों से प्रदेश में बारिश नही हो रही है जिससे तापमानों में उछाल आया है। उन्होंने कहा कि शिमला में 28.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा आज भी तापमान में बढ़ोतरी होगी शिमला का तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 25 व 26 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है साथ ही विभाग ने बारिश और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून की विदाई प्रदेश में पहले 24 सितंबर के बाद होती है लेकिन आने वाले दिनों में एक रेनफॉल एक्टिविटी के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। अभी पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हुई है और आने वाले समय में पंजाब से भी मानसून के जाने की संभावना है । इन राज्यों में मानसून की विदाई के बाद ही हिमाचल प्रदेश से मानसून रवाना होता है। फिलहाल 27 सितंबर के बाद प्रदेश से मानसून के रवाना होने की संभावना है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

21 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

52 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

2 hours ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

8 hours ago