<p>जिला कांगड़ा में अब शादी समारोह में जारी नियमों का उल्लंघन करना महंगा पड़ेगा। जिला प्रशासन ने आज गुरुवार को नए आदेश जारी किए जिसमें शादी में 20 लोगों की अनुमति रहेगी। शादी से पहले आयोजनकर्ताओं को 20 लोगों की संबंधित लिस्ट प्रशासन के पास देनी होगी और अनुमति लेनी होगी। ऐसे में जिन लोगों के नाम लिस्ट में दिए गए होंगे सिर्फ वही लोग शादी में आ सकेंगे।</p>
<p>20 लोगों के अलावा अगर कोई शादी में आता है या जिनका नाम लिस्ट में नहीं होता तो उसको प्रशासनिक अधिकारी अपने साथ ले जाएंगे। उक्त व्यक्ति की कोरोना वॉरियर बनाया जाएगा औऱ उसकी कोविड ड्यूटी लगाई जाएगी। डीसी कांगड़ा ने ये फैसला इस तर्क के आधार पर लिया है कि अगर ये एक्सट्रा लोग कोरोना फैलाने में साथ दे रहे हैं तो कोरोना से लड़ने के लिए भी मदद करें। यानी साफ कहें तो बिना परमिशन अग़र आप शादी में पहुंचे तो आपकी कोविड ड्यूटी लगेगी।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(8857).jpeg” style=”height:1143px; width:809px” /></p>
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…
नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra: उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…
Himachal: हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…
मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…