Categories: हिमाचल

जिला प्रशासन करेगा कोरोना मृतकों का संस्कार, बस जानकारी उनतक पहुंचा दें: DC कांगड़ा

<p>कांगड़ा के रानीताल में बेटे द्वारा महिला के शव को कंधे पर उठाकर शमशान घाट पहुंचाने के मामले पर स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान लिया है। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि कोई भी कोविड पॉजिटिव शव अब बेसहारा हालत में नहीं होगा। इसके लिए जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों के साथ वह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक करके जरूरी निर्देश देंगे।</p>

<p>उन्होंने बताया कि अब तक जो भी कोविड-19 से मौतें हुई हैं, उनमें से 90 प्रतिशत शवों का अंतिम संस्कार प्रत्यक्ष तौर पर प्रशासन के सहयोग से किया गया है। यह बताता है कि इस महामारी के दौर में हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। लोग अपने स्तर पर सहायता नहीं कर सकते हैं तो न करें, लेकिन किसी भी शव को जिला कांगड़ा में बेसहारा नहीं रहने दिया जाएगा। इससे पता चलता है कि समाज अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहा है और सामाजिक मूल्यों का पतन हो रहा है।</p>

<p>ऐसे में अब प्रशासन अपने स्तर पर कदम उठाएगा और हरेक कोविड-19 पॉजिटिव शव की अंत्येष्टि प्रशासन की मौजूदगी व निगरानी में ही हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। अगर समाज इसमें कोई योगदान देना चाहे तो हमें सीधा संपर्क कर सीधे तौर पर सहयोग कर सकते हैं। रानीताल के पास हुई घटना हमारे सोए हुए समाज की बंद आंखे जरूर खोलेगी। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले की पड़ताल करवा रहे हैं। आइंदा ऐसा या किसी को भी जरूरत या कोई मदद न करे तो वे जिला प्रशासन को फोन कर ख़बर कर सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

6 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

6 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

6 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

7 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

7 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

11 hours ago