Follow Us:

दिल्ली में गैर-सरकारी संस्थाओं से हिमाचलवासियों की मदद का अनुरोध

पी. चंद |

उप-आवासीय उपायुक्त ने आज नई दिल्ली में विभिन्न हिमाचली गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने संकट की इस कड़ी में आगे आने को कहा है और दिल्ली में फंसे हिमाचलवासियों की मदद करने की अपील की। उन्होंने उनसे इस जरूरत की घड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारतापूर्वक दान करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन ने भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान करने के लिए धर्मशाला की पेशकश की है, जिससे इसमें 50 लोगों को शामिल करने की क्षमता है। विवेक महाजन ने इस नेक कामर्य के लिए फेडरेशन के उपाध्यक्ष के.आर वर्मा का धन्यवाद किया है। इसके अलावा, दिल्ली में गठित हिमाचल चैप्टर के विभिन्न अन्य सदस्यों ने भोजन, राशन, दवाइयां और अन्य राहत उपायों को वितरित करने के लिए विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं।

विवेक महाजन ने उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें समय पर मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पूरी दिल्ली को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया है और हिमाचल से जुड़े प्रतिनिधियों को अपने संबंधित क्षेत्रों में लोगों की जरूरतों को देखने के लिए कहा गया है। उन्होंने दिल्ली में फंसे हिमाचलियों के लिए प्रभावी निगरानी और समय पर मदद के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।