Follow Us:

डीजीपी ने माना कसौली कांड में हुई पुलिस की ढील, साथ ही पीठ भी थपथपाई

समाचार फर्स्ट |

कसौली गोलीकांड के बाद पहली बार पुलिस प्रमुख डीजीपी मीडिया से रूबरू हुए हैं। मंडी में डीजीपी सीताराम मरड़ी ने क़सौली गोलीकांड में पुलिस प्रशासन की ढील को तो स्वीकार किया, लेकिन साथ ही साथ पुलिस प्रशासन की पीठ भी खुद थपथपा ली। अधिकारियों से बैठक के बाद मरड़ी ने कहा कि माना की क़सौली मामले में पुलिस नाकाम रही, लेकिन आरोपी को पकड़ने में भी पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अभी मामले की जांच जारी है और फाइनल रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उसपर भी कार्रवाई होगी। प्रदेश में जब से गुड़िया हेल्पलाइन शुरू हुई है, तब से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कमी दर्ज हुई है। मर्डर और अटेम्प्ट टू मर्डर के केस अभी भी अधिक हैं और पुलिस इन्हें भी कम करने की कोशिश में है। जनता पुलिस की कार्यप्रणाली का नकारात्मक तरीके से देखती है, जबकि पुलिस बहुत से सकारात्मक काम भी जनता के लिए करती है।